{"_id":"68223a5f3d9f0fa1b90fded5","slug":"chairman-inspected-the-cleaning-of-drains-and-directed-for-cleaning-the-bottom-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-124001-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चेयरमैन ने परखी नाला सफाई, तली झाड़ सफाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चेयरमैन ने परखी नाला सफाई, तली झाड़ सफाई के निर्देश
Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के गंगा मार्ग पर नाला सफाई अभियान में निर्देश देतीं चेयरमैन।
- फोटो : जेएनटी
कमालगंज। बारिश से पहले कस्बे के सभी नालों की सफाई की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को गंगा मार्ग के नाले की सफाई शुरू कराई गई। चेयरमैन ने जाकर सही से सफाई के निर्देश दिए।
गंगा मार्ग के नाले की सफाई में सोमवार को 15 सफाई कर्मचारी लगे थे। चेयरमैन राजबेटी शंखवार मौके पर निरीक्षण को पहुंची तो गंगा मार्ग पर राम जानकी मंदिर के पास नाला सफाई हो रही थी। उन्होंने कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि किसी भी हालत में बिना सुरक्षा किट पहने नाले में सफाई के लिए कर्मचारी न उतरें। इसके साथ ही नाले में नीचे तली तक सफाई कर जमा हुआ कीचड़ आदि निकाला जाए। निकाले जाने बाले कीचड़ को थोड़ा सूखते ही यथा स्थान भिजवाया जाए।
सफाई नायक वीरेंद्र, राजकुमार लिपिक श्याम कुमार को रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मानसून से पहले कस्बे के सभी नालों की तली झाड़ सफाई कराई जाएगी। जिससे बारिश के पानी का जलभराव न होने पाए।