फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Central Jail inmates torn blanket

सेंट्रल जेल के कैदियों के पास फटे कंबल

Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Central Jail inmates torn blanket
प्रशासनिक अफसरों ने शनिवार को सेंट्रल और जिला जेल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इन्हें सेंट्रल जेल में कैदियों के पास फ टे कंबल मिले। इस पर अफसरों ने जेल प्रशासन से नाराजगी जाहिर की और नए कंबल देने के निर्देश दिए.

शनिवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, डीजे राजन चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने  शहर कोतवाल आरपी यादव, मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव के साथ सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। यहां  अफसरों ने कैदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कैदियों को दिए जाने वाले खाना भी चेक किया।

कैदियों ने इन्हें फटे कंबल तो किसी के पास न होने की जानकारी दी गई। इस पर अफसरों ने सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा से नाराजगी जाहिर की। अफसरों ने निर्देश दिए कि  हर कैदी को कंबल दिए जाएं। दोबारा शिकायत मिलने पर शासन को लिखा जाएगा।

मालूम हो कि इस कड़ाके की सर्दी के बाद भी  कंबल न मिलने पर कैदियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अफसरों ने जिला जेल का भी निरीक्षण किया। यहां पर अफसरों को घटिया खाना दिए जाने की शिकायत मिली। अफसरों ने जिला जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि बंदियों को खाना सही दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed