फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of kidnapping and robbery against bus owner, driver and two unknown people

Farrukhabad News: बस मालिक, चालक व दो अज्ञात पर अपहरण, लूट का मुकदमा

Tue, 30 Apr 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Case of kidnapping and robbery against bus owner, driver and two unknown people
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर डग्गामार बस में दिल्ली की सवारियां बैठाते वक्त वीडियो बनाने के दौरान बस अड्डा प्रबंधक के अपहरण, जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने बस मालिक, चालक व दो अज्ञात पर अपहरण, लूट, सरकारी कार्य में बाधा और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, मगर आरोपी नहीं मिला। घर की एक महिला को हिरासत में लिया गया है। बस की टक्कर से घायल दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बस अड्डे पर रविवार रात सवारियां भरते वक्त वीडियो बनाने पर डग्गामार बस के मालिक, चालक और अन्य लोगों ने बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह का अपहरण कर लिया था। प्रबंधक घायल अवस्था में थाने पहुंचे थे। जितेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बस मालिक अंबेडकरनगर कादरीगेट निवासी विपिन दीक्षित, बस के चालक और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने, लूट, सरकारी कार्य में बाधा, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी, मगर कोई भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

एसपी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस ने सोमवार दिन में बस मालिक के घर की एक महिला को हिरासत में ले लिया है। डग्गामार बस की टक्कर से घायल बालाजीपुरम निवासी पंचम मिश्रा (45) और उनके भांजे बजरिया निवासी शिवम तिवारी (25) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने दोपहर में बस अड्डा पहुंचकर एआरएम अरविंद कुमार मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
...जब व्यापारी नेता के घर पहुंची पुलिस
डग्गामार बस मालिक विपिन दीक्षित के मोहल्ले में ही नगर उद्योग मंच व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी विपिन दीक्षित भी रहते हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार आधीरात के बाद करीब 20-25 पुलिस कर्मी दबिश देने पहुंचे। वह व्यापारी नेता के घर पहुंच गए। उन्होंने किवाड़ खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद महिला ने किवाड़ खोले, तो उसने बताया कि उनकी कोई बस नहीं है। विपिन दीक्षित तो व्यापारी नेता हैं। वह रात में बीमारी का इलाज कराने गए एक पड़ोसी के घर रखवाली के लिए लेट गए थे।
-------------
रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा, बैठक आज
फर्रुखाबाद। बस अड्डा प्रबंधक के साथ हुई घटना के बाद से रोडवेज अधिकारियों, लिपिकों और चालक-परिचालकों में आक्रोश है। सभी संगठनों के नेताओं ने आपात बैठक कर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया। सभी ने एक स्वर से कर्मियों की सुरक्षा बरकरार रखने की मंशा से मंगलवार दोपहर 12 बजे बस अड्डा पर संयुक्त बैठक का ऐलान किया। कहा कि यदि सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। (संवाद)

--------------
सीओ और इंस्पेक्टर ने घायल पीड़ित से ली जानकारी
फर्रुखाबाद। सीओ प्रदीप सिंह और कादरीगेट इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय सोमवार शाम रोडवेज बस अड्डा पर पहुंचे। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र अपनी कार से घायल बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह गौतम को लेकर पहुंचे। सीओ सिटी ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed