फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Buses went to conduct elections, there was a ruckus in the passengers

चुनाव कराने गईं बसें, सवारियों में हाय-तौबा

Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Buses went to conduct elections, there was a ruckus in the passengers
फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर खिड़की से बच्चे को चढ़ाता यात्री। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। रोडवेज डिपो से 27 बसें चुनाव कराने चली गईं। इससे सवारियों में हायतौबा मचने लगी है। सहालग के वक्त यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बस अड्डा पर दिल्ली, कानपुर और आगरा रूट की बसों के पहुंचते ही यात्रियों में सवार होने की होड़ मच रही है। बस के गेट से जगह न मिलने पर लोग खिड़कियों से घुस रहे हैं। धक्का-मुक्की और चीख-पुकार मच जाती है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चोें को हो रही है।
विज्ञापन

चुनाव में जाने वाली बसों में सबसे ज्यादा 20 बसें दिल्ली रूट की शामिल हैं। कानपुर और आगरा जाने वाली बसें भी काफी कम हैं। अन्य डिपो की बसें भी कम आ रही हैं। दोपहर में जो भी बस पहुंचती, तो लोगों की भीड़ पीछे दौड़ने लगती। यात्रियों का बस से उतरना तक मुश्किल हो जाता। देर रात तक बसों के इंतजार में यात्री बस स्टैंड पर जमा रहे।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों से सफर मजबूरी
कायमगंज। बसों के अभाव में दिल्ली और अलीगढ़ के यात्री परेशान हैं। यात्री डग्गामार वाहनों, ट्रकों आदि से सफर करने पर मजबूर हैं। दिल्ली जाने के इंतजार में परिवार सहित गालिब तिराहे पर खड़े टिलिया निवासी रामप्रकाश ने बताया कि सुबह से बैठे हैं। न तो रोडवेज और न ही प्राइवेट बस आ रही है। इसी दौरान पहुंची बस में एटा तक के लिए रवाना हो गए। यही हाल फर्रुखाबाद और अलीगंज जाने वाले यात्रियों का है। बस स्टैंड पर यात्री विमल कुमार ने बताया कि एटा जाने के लिए एक घंटे से बैठे हैं। फिर भी बस नहीं मिल रही। अजय कुमार ने बताया कि अधिकांश लोगों के पास अपने साधन नहीं हैं। बसें ही उनका सहारा हैं।

बच्चे को खिड़की से बस के अंदर करवाने का प्रयास करती महिला यात्री। संवाद

बच्चे को खिड़की से बस के अंदर करवाने का प्रयास करती महिला यात्री। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed