{"_id":"6490a43d64408e715b0e1ff1","slug":"bunch-cable-blowing-and-fault-causing-power-failure-in-the-city-for-hours-farrukhabad-news-c-12-1-295002-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बंच केबल फुंकने व फाल्ट से शहर में घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बंच केबल फुंकने व फाल्ट से शहर में घंटों गुल रही बिजली
Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बंच केबल फुंकने व लोकल फाल्ट से शहर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही है। जसमई उपकेंद्र से जुडे फीडरों पर सुबह से ही बिजली गुल होने से लोग पानी के लिए तरस गए।
शहर में जर्जर बंच केबल भरोसे चल रही बिजली व्यवस्था से लोकल फाल्ट के चलते उपभोक्ता भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। शहर के जसमई उपकेंद्र के सिटी फीडर की बंच केबल में सुबह ही फाल्ट होने से आग लग गई। इसके अलावा 400 केवीए ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ गई। जानकारी पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया, जो घंटों चलता रहा। इससे गर्मी में लोग परेशान रहे। सबमर्सिबल न चल पाने से लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ा। दोपहर बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी।
भोलेपुर उपकेंद्र का मिल्क डेयरी फीडर भी बंच केबल फुंकने से करीब चार घंटे बंद रहा। इससे फतेहगढ़ व शहर के करीब 20 मोहल्लों के लोग गर्मी में परेशान रहे। मसेनी चौराहे से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल छूने से 33केवी लाइन ट्रिप हो गई। इससे पांचालघाट उपकेंद्र ठप हो गया। कर्मचारियों ने डाल काटकर उपकेंद्र चालू कराया। इससे करीब एक घंटे बाद लोगों को बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
इसके अलावा दोपहर करीब एक बजे आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी के दौरान अधिकांश फीडरों को बंद कर दिया गया। हवा थमने में करीब एक घंटे बाद चालू किया जा सका। इसके बाद लोकल फाल्ट से भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि बंच केबल फुंकने से फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। मरम्मत कराने के बाद बिजली चालू की गई।
वहीं, अमृतपुर में दोपहर में आंधी आने से 33केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से गंगापार चारो उपकेंद्र ठप हो गए। इससे क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली न मिलने से उपभोक्ता गर्मी में परेशान रहे।
गंगापार क्षेत्र के चारों उपकेंद्र एक ही 33केवी लाइन से जुड़े हैं। आंधी आने से बदायूं मार्ग पर पेड़ की डालें टूटकर बिजली लाइन पर गिर गईं। इससे 33केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से अमृतपुर के दो, राजेपुर व सलेमपुर उपकेंद्र ठप हो गए। 11केवी लाइनों पर भी पेड़ की डालें गिरने से तार टूट गए। रात आठ बजे तक क्षेत्र के 300 गांवों के लोगों को बिजली न मिलने से दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता होरी लाल वर्मा ने बताया कि कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हैं। फॉल्ट ठीक होने के बाद देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।