{"_id":"65d65a18da527bee050fa667","slug":"brokers-ran-away-from-arto-office-on-seeing-adm-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-108573-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: एडीएम को देखते ही एआरटीओ कार्यालय से भागे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: एडीएम को देखते ही एआरटीओ कार्यालय से भागे दलाल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अवैध वसूली की शिकायत पर एडीएम ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। एडीएम ने कार्यालय में रिकार्ड खंगालने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कुछ अभिलेख भी कब्जे में ले लिए हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी इटावा-बरेली हाईवे के किनारे स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलाल सक्रिय हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर अन्य कार्यों के लिए वाहन स्वामियों से मनमानी वसूली का खेल भी चल रहा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। इस पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने दोपहर में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा।
उनकी जीप देखते ही कार्यालय के अंदर से लेकर बाहर तक मौजूद दलालों में भगदड़ मच गई। कुछ ही पलों में कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। एडीएम ने कार्यालय में पहुंचकर वाहन टैक्स व ड्राइविंग लाइसेंस संबंधित रजिस्टर, आवेदन व अन्य रिकार्ड खंगाले। उन्होंने कुछ अभिलेख भी कब्जे में लिए और चले गए।
विज्ञापन
एडीएम के जाने के बाद कुछ बाहरी व्यक्तियों की कार्यालय के बाहर चहल-कदमी शुरू हो गई। वाहन स्वामियों की मानें तो छापे के दौरान दलालों ने अपने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए थे। एआरटीओ बृजेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि एडीएम ने जांच के लिए ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कुछ अभिलेख कब्जे में लिए हैं। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत पर वह जांच करने आए थे। अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद जांच पूरी होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।