फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brahmins are being oppressed: Alankar Agnihotri

ब्राह्मणों पर हो रहा अत्याचार : अलंकार अग्निहोत्री

Sun, 17 May 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Brahmins are being oppressed: Alankar Agnihotri
फोटो- 23 अलंकार अ​ग्निहोत्री। संवाद
फर्रुखाबाद। यूजीसी के बनाए नए कानून का विरोध कर सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री शनिवार रात को शहर के बढ़पुर में एक प्रतिष्ठान में पहुंचे। उन्होंने लोगों संपर्क किया। उन्हें पार्टी की रीति व नीति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यूजीसी के विरोध में अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली में तैनाती के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी का गठन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री शनिवार रात सेंट्रल जेल चौराहा फतेहगढ़ के निकट रखा रोड स्थित गेस्टहाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ब्राह्मणों पर अत्याचार कर रही है। यूजीसी कानून व ब्राह्मणों पर अत्याचार के विरोध में उन्होंने इस्तीफा दिया था। अब वह ब्राह्मण के हक की लड़ाई लड़ने के लिए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। इसमें सनातन परंपरा के लोग जुड़ रहे हैं। अब तक वह 38 जिलों में लोगों से संपर्क कर जुड़ चुके हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अन्य दलों से गठबंधन भी करेंगे। इसके चलते वह लोगों लगातार संपर्क कर रहे हैं। इसके लिए वह फर्रुखाबाद पहुंचे और लोगों से संपर्क किया। यहां भी लोगों ने उन्हें समर्थन दिया है।
विज्ञापन





सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी, पुतला फूंका
फर्रुखाबाद। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने हाईवे पर पुतला फूंक दिया। जमकर नारेबाजी की गई। पुतले काे जूतों से पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे काफी देर तक युवा नारेबाजी करते रहे। यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। युवाओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज की खिलाफ सपा को चुनाव में भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed