फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bike riding youth dies, companion injured in collision with truck

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 30 Apr 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies, companion injured in collision with truck
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। वह चचेरे भाई के साले के छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था। दुर्घटना के बाद चालक भाग गया, जबकि ट्रक पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी अर्पित वर्मा (18) चचेरे भाई कुलदीप के साले रजत को बाइक से छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे जब वह आईटीआई चौराहा और देवरामपुर के बीच पहुंचा। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अर्पित और रजत नीचे गिर गए। अर्पित के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

कुछ देर इलाज के बाद अर्पित को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि रजत को काफी चोटें आई हैं। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अर्पित तीन भाई बहनों में बीच का था। बड़ा भाई गोली व छोटी बहन सिद्धी है। मां मंजू देवी, पिता सरल वर्मा उर्फ नन्हे आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed