{"_id":"5f4d3e3a8ebc3e1769523e06","slug":"bhumafiya-farrukhabad-news-knp5799518170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को भूमाफिया घोषित करने के बाद कई रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को भूमाफिया घोषित करने के बाद कई रडार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में स्थित करोड़ों की वक्फ भूमि को फर्जी अभिलेखों से हथियाने में पूर्व सपा विधायक उर्मिला राजपूत को जिलाधिकारी ने भूमाफिया घोषित किया है। वहीं भूमि को खरीदने व बेचने वाले अन्य लोग भी कार्रवाई की जद पर आ चुके हैं। इस पर जांच चल रही है।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर (मो. मोहम्मद अमीन खां) निवासी नाहर सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर से जांच कराई। जिसमें गांव नूरपुर स्थित वक्फ की तीन करोड़ 30 लाख 31 हजार की 3.65 एकड़ भूमि का अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने नाम कराने में जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत को भू-माफिया घोषित कर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
वहीं इस भूमि पर काबिज कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ चुके हैं। भूमि बेचने, निर्माण कराने और भूमि खरीदने वाले भी जांच के दायरे में हैं। इससे इन लोगों पर भी कार्रवाई होना तय है। इसके अलावा गांव गुतासी व शमसाबाद के गांव दुबरी में भी भूमि का वक्फनामा किया गया था।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि नूरपुर स्थित वक्फ भूमि के मामले में अन्य लोग भी कार्रवाई के घेरे में हैं। उन्होंने बताया कि नाहर सिंह राजपूत ने शिकायत में केवल नूरपुर की वक्फ भूमि का विवरण दिया था, जबकि गांव गुतासी व दुबरी में वक्फ भूमि है। उसका विवरण एकत्र किया जा रहा है। शेष दोनों गांवों में भी वक्फ भूमि की भी जांच शुरू कर दी गई है।