फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   bhatta majdoor ki maut

बिहार के भट्ठा मजदूर ने पत्नी से हुए विवाद में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
bhatta majdoor ki maut
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे अनिल के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। पत्नी से विवाद के बाद ईंट-भट्ठा मजदूर ने शुक्रवार रात पास के ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के जनपद पटना थाना पालीगंज के गांव अजिदा निवासी अनिल (30) अपनी पत्नी ज्ञानती देवी व छह बच्चों को लेकर कस्बे के पास के एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने आया था। शुक्रवार को अनिल शराब पीकर घर आया तो पत्नी ज्ञानती देवी की उससे कहासुनी हो गई। पत्नी से विवाद के बाद अनिल ने कुछ दूरी पर खड़े नीम के पेड़ पर अंगौछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भट्ठे के दूसरे मजदूर ने अनिल को फंदे पर लटका देख इसकी जानकारी ज्ञानती देवी को दी। पत्नी ज्ञानती देवी, बेटी पूजा, आरती, रीना, पुत्र करन, अंकुश, श्री शंकर के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। ज्ञानती ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था। इसी बात पर कहासुनी होने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में अनिल की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed