फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhakiyu staged a sit-in protest against illegal fee collection

Farrukhabad News: अवैध फीस वसूली पर भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 15 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in protest against illegal fee collection
फोटो-36, बीएसए कार्यालय परिसर में डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह व प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी से - फोटो : 1
फर्रुखाबाद। एडेड विद्यालयों में मानक से अधिक फीस लिए जाने की शिकायतों पर भारतीय किसान यूनियन (अखंड प्रदेश) के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों से पदाधिकारियों ने अवैध फीस लिए जाने की शिकायत की। जांच कराए जाने के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन समाप्त किया गया।
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के नेतृत्व में पदाधिकारी शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जानकारी पर डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह व प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने आदर्श जनता इंटर कॉलेज व कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों की शिकायत की। आरोप लगाया कि यह लोग फीस के नाम पर बच्चों से सालाना 1900 से 2600 रुपये ले रहे हैं। कोई रसीद भी नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने बीते दिनों एक बालिका के साथ मारपीट भी की। आदर्श जनता इंटर कॉलेज पितौरा के प्रधानाचार्य सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाह रहे हैं।

इसके विरोध में गांव झब्बूपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास हमारे पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन भी बैठे हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष क्रांती पाठक, गिरीशचंद्र शाक्य, जय प्रकाश, प्रिंस सिंह, आकाश सिंह, धनसिंह शाक्य व राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed