फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Battle to save lives in flood waters, health services crippled

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में जिंदगी बचाने की जंग, स्वास्थ्य सेवाएं अपंग

Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Battle to save lives in flood waters, health services crippled
कंपिल। बाढ़ के पानी में जिंदगी बचाने के लिए जहां जंग छिड़ी है, वहीं स्वास्थ्य सेवाएं अपंग नजर आ रही हैं। बाढ़ से घिरे गांवों में हेल्थ वेलनेस सेंटर बंद पड़े हैं, स्वास्थ्य शिविर लगते नहीं, नाव की सुविधा नहीं तो मरीज की जान बचाना चुनौती है। बेटी बीमार होने पर पिता ने उसे कंधे पर बिठाया। अपनी जान दांव पर लगाकर गले तक भरे बाढ़ के पानी से निकला। कस्बा पहुंचकर बेटी का उपचार कराया।
विज्ञापन


कंपिल क्षेत्र के गांव मधवापुर निवासी सुनील की पुत्री एशिका (3) को काफी दिनों से बुखार आ रहा है। गांव में स्वास्थ्य शिविर न लगने से वह बेटी का झोलाछाप से इलाज कराते रहे। शुक्रवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। गांव के कच्चे रास्तों में बाढ़ का पानी भरा है। नाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बेटी की कराह सुनील सह नहीं पाए।
विज्ञापन

आखिरकार उन्होंने बेटी को कंधे पर बैठाया। अपनी जान की परवाह किए बिना बाढ़ के पानी में उतर गए। करीब आधा किमी पानी पार करने के बाद पांच किमी पैदल चलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। फिर राहगीर बाइक सवार की मदद से कंपिल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर बेटी का इलाज कराया। बेटी को कंधे पर बिठाकर बाढ़ के पानी से निकलते सुनील का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाढ़ग्रस्त गांव कारव, पथरामई, इकलहरा, सिंघनपुर, कैरई, हमीरपुर मजरा जात, नसरुल्लापुर, मिस्तनी आदि गांवों में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। कायमगंज सीएचसी प्रभारी डॉ.शोभित शाक्य ने बताया कि शिविर लगाने के लिए टीमें गठित हैं। तीन दिन से बिजली व्यवस्था गड़बड़ होने से टीमों से मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। गांवों में शिविर लगवाकर दवा वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed