{"_id":"5825fc274f1c1b067fb3b03a","slug":"banks-drew-crowds-from-early-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से ही बैंकों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से ही बैंकों में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खुलने से पहले ही हजारों लोग पहुंचेे एसबीआई बैंक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को नगर की बैंकों के खुलने से पहले बाहर सुबह से ही नोट बदलने व जमा करने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। बैंककर्मियों को बैंक के अंदर प्रवेश कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों को 8 नवंबर से बंद कर दिया गया है।
गुरुवार को विभिन्न बैंक की शाखाओं में लगभग 12.50 करोड़ रुपये जमा किए गए । वहीं 85 लाख रुपये ग्राहकों को दिये गए। शुक्रवार को नगर की किसी भी बैंक की शाखा में नोट नहीं बदला गया। शाखा प्रबंधकों का कहना है कि बैंक में कैश नहीं है। जो थोड़ा बहुत है वह खाताधारकों को दिया जा रहा है।
कायमगंज। शुक्रवार को किसी भी ब्रांच में 500 या 2000 रुपए के नए नोट नहीं पहुंचे। इसके चलते ग्राहकों को 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोट ही दिए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार सुबह तक नए 500 और 2000 के नोटों की खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
कायमगंज। सरकार ने 11 नवंबर से एटीएम के खुलने की सूचना दी गई थी लेकिन शुक्रवार को एटीएम खुले तो उनमें कैश नहीं था। लोगों को विश्वास था कि एटीएम से पैसा निकलेगा। वह काफी देर लाइन में खड़े रहे। इसके बाद मायूस होकर लौट गए।
कायमगंज। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा मंडी समिति व रायपुर और गांव भटासा स्थित बैंक आफ इंडिया में सुबह से ही नोट जमा करने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी रहीं। इन बैंकों में पैसा जमा हुआ और निकासी भी हुई लेकिन नई करेंसी के नोट बदले नहीं जा सके। इन बैंकों के शाखा प्रबंधकों का कहना है कि नई करेंसी का कैश न होने के कारण नोट नहीं बदले गए।
कायमगंज। व्यापारी नेता मुकेश वर्मा उर्फ बुलाकी के यहां दिल्ली से आए एक ग्राहक ने पायल खरीदी, जिसका मूल्य 1750 रुपये था। ग्राहक ने व्यापारी नेता को 2000 रुपये का नोट दिया। 2000 का नगर में पहला नोट देखने के लिए व्यापारी नेता के यहां जमघट लग गया।
कायमगंज। बैंकों में हजारों लोगों को भीड़ जमा होने से सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। पुलिस पूरे दिन जाम खुलवाती नजर आई। साथ ही बैंकों के बाहर लाइन लगवाती रही। हर बैंक के बाहर भारी पुलिस बल नजर आया। वहीं सीओ व कोतवाल दिनभर पेट्रोलिंग करते रहे।