फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bajrang Dal came out in protest against Garba festival

Farrukhabad News: गरबा महोत्सव के विरोध में उतरा बजरंग दल

Mon, 07 Apr 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 07 Apr 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal came out in protest against Garba festival
कलक्ट्रेट में मौजूद ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : कलक्ट्रेट में मौजूद ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता।
फर्रुखाबाद। गरबा महोत्सव का बजरंग दल ने विराेध करते हुए सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की। आरोप लगाया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का नाम देकर अश्लील नृत्य से समाज में अनैतिकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन


बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुदीप कुमार के नेतृत्व में कई संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि युवा जन कल्याण विकास समिति द्वारा गरबा के आयोजनों को सांस्कृतिक कार्यक्रम बताकर अनियमितता फैलाई जा रही है। इसमें डांडिया, क्लेव नाइट, अश्लील नृत्य जैसे कई कार्यक्रम में युवक-युवतियां एक साथ प्रस्तुति देकर अनैतिकता फैलाते हैं। इससे युुवा पीढ़ी व समाज पर गलत असर पड़ता है।
विज्ञापन

मनोरंजन विभाग को बिना टैक्स देकर कमाई की जाती है। भारतीय संस्कृति को ठेस न पहुंचे, इसके लिए कार्यक्रम की अनुमति न देने की मांग की। भाजपा नेता अंकित गुप्ता, आकाश राजपूत, पारस, नयन जैन, रोहन मिश्र, राजा बाबू, सुरजीत कुमार, अनुज श्रीवास्तव, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed