फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ayurveda's sting in the Covid period

Farrukhabad News: कोविड काल में बजा आयुर्वेद का डंका

Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda's sting in the Covid period
फर्रुखाबाद। कोविड काल के दौरान मानव जीवन की सुरक्षा में सबसे ज्यादा आयुर्वेद कारगर सिद्ध हुआ। लोगों का विश्वास आयुर्वेद की ओर बढ़ा। कौन से रोग में कौन सी औषधि कारगर होगी इसकी जानकारी वक्ताओं ने दी। विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




सेमिनार के समापन पर डाॅ. जीन-पियरै कैटलानो ने आयुर्वेद की ताकत का एहसास कराया। कौन सी बीमारी पर कौन सी औषधि देने से रोगी मनुष्य को रोग से मुक्ति मिल सकती है आदि जानकारी साझा की। शिशिर ने पंचकर्मा आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ता डाॅ. कैरिन गुंथोर ने कई गंभीर रोगों व उनके उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन

डाॅ. देवाशिश बिस्वाल, डॉ. आर अचल पुलाओनी, डाॅ. तन्मय गोस्वामी, डाॅ. शिवओम दीक्षित, डाॅ. निरंजन एस, प्रो. अमाडियो बियानची बियान्च आदि को मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डाॅ. जितेंद्र यादव ने शाल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------



स्नेहकल्पम पुस्तक का विमोचन



फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में चल रही दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में महाविद्यालय की उपप्राचार्य डाॅ. जाॅली सक्सेना एवं रस शास्त्र विभाग के रीडर डाॅ. शिवओम दीक्षित की पुस्तक स्नेहकल्पम का विमोचन विदेशी आयुर्वेदाचार्यों ने किया। डाॅ. अनीता रंजन ने कहा कि रस शास्त्र के बीएएमएस एवं एमडी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed