फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   awadh paitology aur nursing home

सीएमओ को अवैध पैथालॉजी व झोलाछाप के क्लीनिक चलते मिले

Tue, 13 Oct 2020 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
awadh paitology aur nursing home
फर्रुखाबाद। याकूतगंज में बुखार फैलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को भी कैंप लगाया। सीएमओ जब निरीक्षण करने पहुंचीं तो उन्हें गांव में जगह-जगह गंदगी व कूड़े के ढेर लगे मिले। वहीं दो अवैध पैथालॉजी व झोलाछाप के क्लीनिक चलते मिले। सीएमओ ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

याकूतगंज में इन दिनों बुखार फैला है। गांव में 11-12 झोलाछाप स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों के संरक्षण में क्लीनिक चला रहे हैं। यही झोलाछाप अवैध पैथालॉजी से मरीजों की जांच कराकर डेंगू की पुष्टि कर देते हैं और फिर उनसे इलाज के नाम पर मनमानी रकम वसूलते हैं। याकूतगंज में बुखार व डेंगू फैलने की खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने गांव में कैंप लगवाया। मंगलवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम ने बुखार के मरीजों की दवा वितरित करने के साथ उनकी कोरोना व मलेरिया की जांच भी कराई। सीएमओ जब शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं तो उन्हें गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। स्कूल में भी गंदगी थी। इस पर उन्होंने प्रधान मीरा देवी के पति जितेंद्र यादव से सफाई कराने को कहा। गांव में भ्रमण के दौरान दो अवैध पैथालॉजी चलती मिलीं, जबकि दो झोलाछाप अपने क्लीनिक पर मरीज देख रहे थे। इस पर उन्होंने दो पैथालॉजी व झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा.वंदना सिंह ने बताया कि याकूतगंज में बुखार व अन्य बीमारी फैलने का प्रमुख कारण गंदगी है। स्कूल में कैंप लगाने के दौरान शिक्षा विभाग से कोई भी व्यक्ति सहयोग के लिए नहीं पहुंचा। स्कूल में भी झाड़ूू तक न लगाए जाने से काफी गंदगी थी। गांव में अवैध रूप से चल रही पैथालॉजी व झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

169 लोगों की हुई जांच
बरौन सीएचसी की स्वास्थ्य टीम में फार्मासिस्ट शिवम कटियार, स्टाफ नर्स प्रतिभा भारती, लैब टेक्नीशियन संदीप गंगवार व पूजा ने गांव में कैंप लगाया। बुखार पीड़ितों सहित कुल 169 लोगों की जांच की गई। इसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। एक की मलेरिया जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed