फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arms factory found running in a field, one arrested, partner absconding

Farrukhabad News: खेत में चलते मिली असलहा फैक्टरी, एक गिरफ्तार, साथी फरार

Mon, 12 May 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Arms factory found running in a field, one arrested, partner absconding
पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता करतीं एसपी आरती सिंह। - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। थाना पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कंपिल के नगला रैंद में रेत के टीले पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी आरती सिंह ने कहा कि कई दिनों से कंपिल क्षेत्र में नगला रैंद में रेत के टीले पर शस्त्र फैक्टरी चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। ये लोग रेत में छिपाकर हथियारों को रखते थे। घटना के खुलासे के लिए कंपिल थाना पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को लगाया गया था। आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी। ये लोग जगह बदल-बदलकर हथियार बनाते थे।
विज्ञापन


पुलिस ने छापा मारकर अंतराम यादव (50) पुत्र विजय सिंह निवासी राजेपुर कुर्रा थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी रामपाल शर्मा निवासी दहारपुर थाना दातागंज जनपद बदायूं भागने में सफल रहा। एसपी ने बताया कि मौके से 24 निर्मित व छह अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इनमें 18 देसी 315 बोर तमंचा, तीन 12 बोर देसी तमंचा, एक 32 बोर रिवाल्वर, दो 315 बोर देसी राइफल बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। जानकारी की जाएगी अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालन में कौन-कौन शामिल है। पुलिस कई दिनों से अवैध शस्त्र फैक्ट्री के खुलासे में लगी थी, जिसमें सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed