फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Answesheets begin to note 50-100

कापियों में 50-100 के नोट निकलने शुरू

Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Answesheets  begin to note 50-100
गुरु जी, ध्यान रखना भला होगा’, ‘सर परीक्षा परिणाम आप के भरोसे है, जरा
विज्ञापन
ध्यान रखना’। ये लिखा है छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में। इंटर अंग्रेजी विषय की कापियों के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को कापियों में ऐसी ही इबारत लिखी मिल रही है। कुछ कापियों में 50 से 100 रुपये तक के नोट मिले। शनिवार को इंटर की 16522 और हाईस्कूल की 15225 कापियों का मूल्यांकन हुआ।

मूल्यांकन केंद्र जीआईसी में इंटर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इंटर की अंग्रेजी विषय की कापियों के मूल्यांकन के दौरान कई कापियों में पास करने के लिए गुहार लिखी मिली। एक कापी में लिखा था गुरु जी ध्यान रखना, भला होगा, दूसरी कापी में लिखा था सर परीक्षा परिणाम आपके भरोसे है। जरा ध्यान रखना। कुछ कापियों में पास होने के

लिए रुपये भी लगाए गए थे। दो कापियों में शिक्षकों को 50 और 100 के रुपये नोट मिले। शनिवार को राजकीय इंटर कालेज में इंटर की 16522 कापियों का मूल्यांकन किया गया। अभी तक 37218 कापियां जंची हैं। 150596 कापियां अभी और जंचनी हैं। प्रधानाचार्य वृजकिशोर ने बताया कि निर्धारित समय पर मूल्यांकन पूरा करा दिया जाएगा। जीजीआईसी में हाईस्कूल की

कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। 8544 कापियां जांचीं गईं। अभी तक कुल 20280 कापियां जंच पाई हैं। 64441 कापियां अभी और जंचनी हैं। प्रधानाचार्या मीना यादव ने बताया कि कापियों को जांचने में तेजी लाई जा रही है। केआर रस्तोगी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल की 6681 कापियों का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed