फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Another accused in attack on business brothers has also been arrested

व्यापारी भाइयों पर हमले का दूसरा आरोपी भी गया जेल

Tue, 06 Aug 2019 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Another accused in attack on business brothers has also been arrested
कोतवाली में बैठा आरोपी दीपक गुप्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
दिनदहाड़े व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीजेएम कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया। सीजेएम ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर मदिर के सामने निवासी व्यापारी भाई नीतेश कटियार व मानव कटियार पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें दोनों भाई घायल हो गए थे। इसमें पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत के अलावा मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी दीपक गुप्ता पुत्र कृष्णपाल गुप्ता के व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

आरोपी दीपक गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित है। वह कानपुर स्थित एक नामी हास्पिटल में भर्ती था। इसकी जानकारी पर दो सिपाहियों को दीपक की निगरानी के लिए लगा दिया गया था। सोमवार को मुख्य आरोपी पंचशील राजपूत ने समर्पण किया था। उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात हास्पिटल से छुट्टी होने पर पुलिस आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली लाई। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।

दीपक को षड्यंत्र का भी आरोपी बनाया गया है। कचहरी में दीपक गुप्ता ने बताया कि वह घटना के दिन सुबह कानपुर के एक हास्पिटल में था। इसका सीसीटीवी में प्रमाण मिल जाएगा। फायरिंग की घटना शाम की है। वह घटना में शामिल नहीं था। उसको गलत तरीके से फंसाया गया है। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed