फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry young man shot dead in a dispute with his brother

Farrukhabad News: भाई से विवाद में गुस्साए युवक ने मार ली गोली

Sun, 30 Apr 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Angry young man shot dead in a dispute with his brother
नवाबगंज। छोटे भाई से विवाद के बाद गुस्साए युवक ने तमंचे से गोली मार ली। घायल को परिजन पहले निजी अस्पताल लाए। इसके बाद जिला मुख्यालय ले गए। निजी अस्पताल में भर्ती युवक के परिजनों से सीओ सिटी ने पूछताछ की। गोली युवक के पेट में लगी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी संजीव यादव उर्फ बाचा (33) का रविवार शाम को अपने छोटे भाई डीसीएम चालक अनुज से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसी बात से गुस्साए संजीव ने देर शाम मकान के एक कमरे में तमंचे से पेट में गोली मार ली। आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे कस्बे के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, कादरीगेट थानाध्यक्ष राजेश राय, नखास चौकी प्रभारी आदि पुलिस बल पहुंच गया। घायल संजीव के चाचा रामदास ने बताया कि छोटे भाई से विवाद के बाद इसने खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से हालत गंभीर है। डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed