फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   An innocent child died in a car accident, angry people broke the car

Farrukhabad News: कार की टक्कर से मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने तोड़ी कार

Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
An innocent child died in a car accident, angry people broke the car
कंपिल। अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। कायमगंज सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला गंगा टोला निवासी अशोक शाक्य का चार वर्षीय पुत्र कार्तिक शुक्रवार दोपहर घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। गंगा रोड पर बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी। कार का पहिया बच्चे के ऊपर से निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने कार के शीशे तोड़ चालक को नीचे उतार लिया और जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को बचाया। पुलिस के समझाने के बाद भीड़ शांत हुई। पुलिस कार व चालक को थाने ले गई। परिजन आनन फानन मासूम को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। यहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लिया गया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed