फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Amar Ujala congratulated the brilliant high school student Priyam on his success.

Farrukhabad News: हाईस्कूल के मेधावी प्रियम की सफलता पर अमर उजाला ने दी बधाई

Mon, 22 Apr 2024 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala congratulated the brilliant high school student Priyam on his success.
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड के मेधावियों के साथ ‘अमर उजाला’ ने भी खुशी साझा की। रविवार को अमर उजाला ने मेधावियों के घर जाकर केक काटा। इसके साथ ही मेधावियों को बधाई दी। हाईस्कूल के छात्र प्रियम राठौर के परिजनों ने इस हौसला आफजाई के लिए अमर उजाला को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

95.50 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्यामनगर भोपतपट्टी के छात्र प्रियम राठौर के भीकमपुरा स्थित आवास पर अमर उजाला टीम पहुंची। अभिकर्ता देवेंद्र पांडेय ने प्रियम राठौर व उनके परिजनों के साथ केक काटा। उन्होंने प्रियम को गुलदस्ता भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। प्रियम राठौर के शिक्षक पिता वीर सिंह राठौर ने अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य काफी सराहनीय है। इससे मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ता है। प्रियम राठौर का कहना था कि उसका सपना इंजीनियर बनने का है। बेटे की कामयाबी पर मां सुमन राठौर और बहन प्रिया राठौर भी बेहद खुश थीं।
विज्ञापन

-------------

केक कटते ही उल्लास में डूबे परिजन

- फत्तेपुर रावसाहब में सूबे में नौवें स्थान की मेधावी परी कल्पना से प्रेरणा लेने बच्चे भी जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। पांच सौ की आबादी वाले गांव फत्तेपुर रावसाहब की बेटी कल्पना राठौर ने इंटरमीडिएट की मेरिट में प्रदेश में संयुक्त रूप से नौंवा स्थान बनाकर जिले की टाॅपर बनने का सौभाग्य पाया। अमर उजाला टीम ने रविवार को गांव पहुंचकर इस मेधावी परी को सम्मानित किया, तो पूरे गांव में खुशियां मानों झूम उठीं। घर के बरामदे में केक काटे जाते ही परिजन उल्लास में डूब गए। परिवार के छोटे बच्चों ने भी ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से कल्पना राठौर, उनके पिता एलआईसी एजेंट समर पाल सिंह राठौर व मां शर्मिला राठौर को सम्मानित किया गया। इसके बाद सुंदर-सजीला केक काटा गया। कल्पना ने माता-पिता के मुंह में रखकर केक खिलाया तो वह भी बिटिया पर केक के साथ स्नेह उड़ेलने में पीछे नहीं रहे। बीएससी स्नातक बहन सपना, भाई विवेक, एमए हिंदी से बुआ सुमन, चाचा अमर पाल राठौर, चाची प्रेमलता, बच्चे रितिक, अंश, पारुल व कशिश राठौर की खुशियों का ठिकाना न रहा। इस दौरान गांव के लोग भी बधाई देने पहुंच गए।
कल्पना ने कहा कि खुद की मेहनत के साथ ही उनके स्कूल स्वराजवीर इंटर काॅलेज के शिक्षकों, व्यवस्थापक स्वराज वर्मा व रोहिताश वर्मा ने जो माहौल दिया उसने कामयाबी के कदम जमाने का आधार दे दिया। कहा कि उन्होंने रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा से बीएससी के लिए प्रवेश आवेदन ले लिया है। पहले ही दिन से वह पढ़ाई में जुट जाएंगी।
-----------
सम्मान से अभिभूत उपासना परिवार, फाइटर पायलट की तैयारी शुरू


कमालगंज। कुछ करने का जज्बा हो तो समय का एक-एक पल बहुत महत्व का होता है। ऐसा ही कुछ जज्बा 12 वीं की टाॅपर उपासना यादव का है। रविवार को जब अमर उजाला टीम उपासना के गांव पहुंची तो वह फाइटर प्लेन पायलट बनने की तैयारी के लिए एक कदम आगे बढ़ा चुकी थीं। वह छिबरामऊ से एनडीए परीक्षा की तैयारी को किताब लेकर अपने घर पहुंची थीं। मेधावी बिटिया का परिवार सम्मान से अभिभूत हो गया। परिजनों ने एक-दूसरे को बधाई देकर केक खिलाया।

एसडी इंटर कालेज पाहला रजीपुर की छात्रा उपासना यादव जिले में संयुक्त रूप से प्रथम आने के साथ ही प्रदेश में नवमें स्थान पर रहीं। कन्नौज जिले में सीमा पर स्थित गांव दहिरापुर में अमर उजाला की टीम ने उपासना व उनके किसान पिता दरवेश सिंह गृहिणी मां रेखा देवी को सम्मानित किया। आठवीं में पढ़ रहे भाई सौरभ, बहन भावना व अन्य परिजनों के साथ केक काटा।

हैप्पी रिजल्ट टू उपासना के स्वर परिवार में गूंजे तो उल्लास व उमंग छा गया। उपासना ने कहा की वह व उनके दोनों भाई पाहला स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। निदेशक नरेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह बच्चों की बेहतरी का ध्यान रखते हैं। गांव में मोहल्ले में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए वह आसपास के बच्चों को प्रेरित करतीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed