फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aliganj MLA reached the police station to arrest the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी कराने थाने पहुंचे अलीगंज के विधायक

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aliganj MLA reached the police station to arrest the accused
कंपिल (फर्रुखाबाद)। विधानसभा चुनाव में हार-जीत के विवाद में भाजपा समर्थक सैनिक पर हुए हमले के मामले में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह स्थानीय थाने पहुंचे। उन्होंने सीओ से जल्द कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

विवाद में 15 दिन पूर्व गांव सुजातपुर के सपा समर्थकों ने जिला एटा के थाना अलीगंज के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी सैनिक आलोक पर हमला कर दिया था। आलोक ने मारपीट के दौरान लूटपाट व अपहरण के प्रयास का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने आलोक की तहरीर पर सुजातपुर के पूर्व प्रधान अवधेश यादव के तीन पुत्रों सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में शुरुआती सख्ती दिखाने के बाद पुलिस ने ढील दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को अलीगंज के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह कंपिल थाने पहुंचे। सैनिक आलोक व उनके पक्ष के लोग साथ थे। सूचना पर सीओ सोहराब आलम भी थाने पहुंच गए। सैनिक ने विधायक के सामने कहा कि पुलिस ने तहरीर बदलवा कर ली।
विवेचना में अपहरण की धाराएं बढ़ाने और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन न तो धाराएं बढ़ीं और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
विधायक ने सीओ से कहा कि मामला सैनिक का है। हमला किया है तो कार्रवाई भी होनी चाहिए। बताया गया मामले के विवेचक अवकाश पर हैं। सीओ ने विधायक को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

बूथ अध्यक्ष पर हमले की जांच ठंडे बस्ते में
विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार की खुन्नस में गांव धीमर नगला में 15 दिन पूर्व मारपीट व फायरिंग हो गई थी। इस मामले में भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामविलास ने छह नामजद सहित 11 सपा समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed