फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Against the wrong policies of the government - Shyambihari

सरकार की गलत नीतियों का विरोध-श्यामबिहारी

Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Against the wrong policies of the government - Shyambihari
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
श्यामबिहारी मिश्रा ने रविवार को शहर में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के चुनाव के बाद केंद्र और राज्य सरकार की व्यापार विरोधी नीतियाें की मुखालफत होगी। उन्होंने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए।

रेलवे रोड स्थित जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मार्च में बरेली में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की  व्यापारियों का अहित करने वाली नीतियों का चुनाव बाद  विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएं।

प्रदेश स्तरीय चुनाव में क्षेत्रीय व्यापार मंडल के दो पदाधिकारी और नगर व जिला कमेटी के चार पदाधिकारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी, नगर अध्यक्ष इकलाख खां, हाजी बदरुजमा, वसीमुजम्मा खां, अंगूरीबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सक्सेना, विद्यानंद आर्य, सौरभ भारद्वाज, आफताब अंसारी, मुजम्मिल खान, राजीव गुप्ता और राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed