फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After a dispute with his wife, the young man shot his father-in-law on the temple

Farrukhabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ससुर की कनपटी पर मारी गोली

Sat, 13 Sep 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man shot his father-in-law on the temple
फोटो- 21, घायल मायाराम शाक्य।
कंपिल (फर्रुखाबाद)। प्रेम विवाह के बाद पत्नी से विवाद में युवक ने पहले चचिया ससुर पर फायर झोंका। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद रास्ते में ससुर की कनपटी में गोली मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल को सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह पत्नी को मायके में न रखने से ससुर से नाराज था। वहीं, पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी बाढ़ के पानी में कूद कर डूबने लगा। ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे सीएचसी ले गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दूदेमई निवासी आरोपी गौरव के चचिया ससुर मायाराम शाक्य शुक्रवार दोपहर कंपिल स्थित 11 मंजिल मंदिर के निकट बैठे थे। उसी समय गांव तलफी नगला निवासी गौरव शाक्य ने रंजिश में उन पर फायर कर दिया, इसमें वह बाल-बाल बच गए। युवक ने उन पर फिर से फायर करने के लिए तमंचा ताना तो राहगीरों ने उसे दौड़ा दिया। भागते समय युवक के चार कारतूस गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने अटैना मार्ग पर जा रहे अपने ससुर रक्षपाल की कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनदहाडे गोली कांड से लोग सहम गए। आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए गांव की तरफ भाग निकला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल रक्षपाल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया रेफर किया गया।
उधर, पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो हमलावर बाढ़ के पानी में कूद गया। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। ग्रामीणों ने युवक को डूबने से बचाया। सीओ कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया दामाद ने ससुर को गोली मारी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।


चार साल पहले रक्षपाल की बेटी प्रियंका से किया था प्रेम विवाह
परिजनों ने बताया कि रक्षपाल की पुत्री प्रियंका से गौरव ने करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। कुछ समय साथ रहने के बाद पति-पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा। लगभग एक वर्ष पूर्व प्रियंका अपने पिता के घर जाने के लिए राजी हो गई। पिता ने बेटी को साथ रखने से इन्कार कर दिया। इस पर प्रियंका ताऊ मायाराम के घर रहने लगी। बेटी को साथ न रखने की बात पर युवक पत्नी व उसके परिजनों से रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed