फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Abhinav, Shivam, Chandan and Sumit selected in state level Kabaddi team

Farrukhabad News: अभिनव, शिवम, चंदन व सुमित का प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम में चयन

Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Abhinav, Shivam, Chandan and Sumit selected in state level Kabaddi team
फर्रुखाबाद। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी टीम में जनपद के चार खिलाड़ियों का चयन हो गया। झांसी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी टीम में खेलने के लिए यह खिलाड़ी सोमवार को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय मैदान में आयोजित मंडलीय ट्रायल में जनपद के नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में ब्लॉक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खटा निवासी अभिनव यादव, शिवम कुमार, सुमित कुमार व ब्लाॅक कमालगंज के गांव हैदरपुर निवासी चंदन कुमार का चयन प्रदेश स्तरीय कबड्डी टीम में कर लिया गया। सोमवार को यह चारों खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव कुलदीप यादव ने बताया कि 28 से 30 नवंबर तक झांसी में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed