{"_id":"68c8605b3bb42b8666048337","slug":"a-woman-lodged-a-police-complaint-against-her-son-and-nephew-for-stealing-from-her-house-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129936-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घर में चोरी करने वाले बेटे और भतीजे के खिलाफ महिला ने पुलिस में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घर में चोरी करने वाले बेटे और भतीजे के खिलाफ महिला ने पुलिस में की शिकायत
Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजेपुर। घर से गायब हुए दो किशोर चार दिन पूर्व अपने घर से चार लाख नकदी और कीमती सामान ले गए थे। पुलिस ने किशोरों को पकड़ लिया है। दोनों के खिलाफ महिला ने पुलिस में शिकायत की थी। इनमें एक महिला का बेटा व दूसरा भतीजा है।
थाना क्षेत्र के जैनापुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया था कि 15 वर्षीय बेटा 11 सितंबर को अपने ताऊ के बेटे (17 वर्ष) के साथ घर से गायब हो गया। दोनों किशोर अपने साथ करीब चार लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान भी ले गए।
परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को थाना राजेपुर पहुंचकर महिला ने बेटे और भतीजे के खिलाफ चोरी की शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों किशोरों को कस्बे के पास डबरी रोड से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1,51,000 रुपये नकद बरामद हुए। किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस शेष रकम और सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।