{"_id":"6984eb9f390b72692a019a0b","slug":"a-newly-married-woman-died-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-136975-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत
Fri, 06 Feb 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो-31 शुभि। फाइल फोटो
- फोटो : jammu kashmir news
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी नवविवाहिता शुभि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुकरुल्लापुर निवासी पिता जबर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शुभि (21) की शादी करीब 11 माह पूर्व जिराऊ निवासी विकास से की थी। विकास दिल्ली में टैक्सी चालक है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए शुभि को ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे और मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुभि काफी समय से बीमार चल रही थी।
हल्का इंचार्ज शमीमुद्दीन ने बताया कि शुभि लगभग एक माह पूर्व अपनी ननिहाल गई थी। वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पति विकास दिल्ली से आया और उसे इलाज के लिए ले गया। पुलिस ने नायब तहसीलदार हर्षित सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।