फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A new committee of the Federation of All India Trade Chambers was formed.

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की नई कमेटी बनी

Sun, 07 Mar 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
A new committee of the Federation of All India Trade Chambers was formed.
व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मौजूद विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व पदाधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल की नई कमेटी बनी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में रविवार को फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल का पहला कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ने 131 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित की। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। उनके निस्तारण का भरोसा दिया गया।
संगठन की ओर से नवभारत सभा भवन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाखनलाल गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कानपुर मंडल प्रभारी मनोज गुप्ता व सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की मौजूदगी में कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें मनोज कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। विनय अग्रवाल, धर्मेंद्र बुंदेला, श्रीनिवास चौरसिया, सूरज सिंह वर्मा सहित पांच संरक्षक, अरविंद कुमार भारद्वाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सूर्य प्रकाश भारद्वाज कोषाध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा रामनिवास गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री, मुकेश चौरसिया महामंत्री सहित 15 उपाध्यक्ष, 25 मंत्री, 24 को संयुक्त मंत्री की जिम्मेेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को 124 लोगों के साथ कंछल गुट व्यापार मंडल से इस्तीफा दे दिया था। कमेटी में उनके साथ 131 लोग शामिल हो गए। अभी कमेटी का और विस्तार किया जाएगा। वह व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed