फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A car collided with a parked car, and both fell into a drain.

Farrukhabad News: कार खड़ी कार से भिड़ी, दोनों नाले में गिरीं

Thu, 04 Jun 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a parked car, and both fell into a drain.
फोटो-16 भिड़ंत के बाद नाले में लटकीं दोनों कारें। संवाद
विज्ञापन


सड़क किनारे बैठा दर्जी चुटहिल, मशीन को रौंदा
हरदोई से आ रहा कार सवार परिवार बाल-बाल बचा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के पुलिस लाइन गेट के निकट बुधवार दोपहर चालक को झपकी आने से बेकाबू कार खड़ी कार से भिड़ गई। इससे दोनों कारें नाले में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। चपेट में आया सड़क किनारे बैठा दर्जी चुटहिल हो गया।

हरदोई के कस्बा पाली निवासी अनुज पांडेय किराए पर कार लेकर पत्नी व बच्चे के साथ जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। चालक जिला जेल चौराहे से कानपुर सड़क जाने के बजाए पुलिस लाइन की ओर कार मोड़ दी। पुलिस लाइन गेट से चंद कदम पहले चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित कार आते देख सड़क किनारे सिलाई कर रहे मोहल्ला ग्रानगंज निवासी शरीफ हुसैन भागे तो वह गिरकर चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

कार सिलाई मशीन को रौंदती हुई फुटपाथ पर खड़ी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें नाले में घुस गईं। हालांकि कार सवार अनुज पांडेय परिवार सहित बाल-बाल बच गए। चालक भी सुरक्षित रहा लेकिन दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटनास्थल पर भीड़ लगी रही। इस दौरान कार चालक समझौते का प्रयास करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व प्रधान की मौत में बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैथान निवासी हिमांशु ने कौशांबी डिपो के बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसके पिता प्रभात कुमार गांव के पूर्व प्रधान थे। 31 मई की सुबह वह बहन नेहा को बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। तभी गांव शिवरई वरियार पानी की टंकी के पास सामने से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज़ बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता प्रभात कुमार की मौत हो गई, जबकि बहन नेहा का उपचार जारी है। (संवाद0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed