{"_id":"85952","slug":"Farrukhabad-85952-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की निलंबन बहाली अब नेट पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की निलंबन बहाली अब नेट पर
Farrukhabad
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा में कई नए इंतजाम होने जा रहे हैं। परिषदीय स्कूल के शिक्षकों का वेतन सीधे खातों में जाया करेगा। इसके लिए इनसे लेखाजोखा तलब कर लिया गया है। हाजिरी के नेट पर दर्ज होने से निलंबन बहाली भी यहां देखी जा सकेगी। इससे शिक्षकों को कोरी कागजी कार्रवाई के नाम पर धमकाया नहीं जा सकेगा। स्कूलों केे निर्माण की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन समिति के पास रहेगी।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के वेतन का कायदा बदलने जा रहा है। इनकी हाजिरी इंटरनेट पर दर्ज होगी। इसी के आधार पर वेतन निकलेगा। अब यह ट्रेजरी से बैंक में न जाकर सीधे खातों में जाया करेगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले के शिक्षकों को फार्र्मेट जारी कर महकमे ने सूचनाएं पहले ही तलब कर ली हैं। इन्हें शासन को भेज दिया गया है।
महकमे में शिक्षकों को धमकाने के लिए वेतन रोक देने या निलंबन की कोरी कार्रवाइयां भी होती हैं। इसके लिए केवल कागज चलते रहते हैं। बाद में लेनदेन कर मामला सुलटा लिया जाता है। इस पर रोक लगेगी। होने वाली कार्रवाई को हाजिरी के साथ इंटरनेट पर डाला जाएगा। बीएसए भगवत पटेल का कहना है कि नए इंतजामों के बारे में वाडियो कान्फ्रेंस में बताया गया है। जनवरी तक यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षक परिषदीय स्कूलों के भवन, अतिरिक्त कक्षाकक्ष व किचेन शेड नहीं बनवा सकेंगे। यह काम स्कूल प्रबंध समिति के पास रहेगा। वही निर्माण का काम करवाएगी। इस खाते का संचालन समिति अध्यक्ष व सचिव करेंगे। जिले में 1650 समितियां बनेंगी। छात्रवृत्ति, शिक्षक ग्रांट, अनुदान व भवन मरम्मत का पैसा भी प्रबंध समिति के खाते में आएगा। इनका गठन चल रहा है। बीएसए ने कहा कि गठन केे बाद समितियां जल्द खाता खुलवाने की कार्रवाई पूरी कर लें।
21 स्कूलों में नहीं बन रहा दोपहर का भोजन
फर्रुखाबाद। जिले में दोपहर के भोजन की व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं आ रही है। 21 स्कूलों में मिडडेमील नहीं पक रहा है। रविवार को बीएसए ने इस बावत स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें इंटर कालेज भी शामिल हैं।
बढ़पुर ब्लाक के प्राइमरी जसमई, कायमगंज ब्लाक के जूनियर स्कूल लोचन नगला, जूनियर स्कूल शाहीपुर, प्राइमरी शाहीपुर, प्राइमरी उल्लापुर,प्राइमरी अर्जुन नगला, प्राइमरी मंतपुर, मोहम्मदाबाद ब्लाक के प्रेम विद्यालय, भारतीय कृषक विद्यालय, राजेपुर ब्लाक के बरुआ, कटरी संथरा, खरगपुर, गोपालपुर, शमसाबाद ब्लाक के नगला धनी, शरीफपुर, कुंआ खेडा़, आदर्श जनता विद्यालय, ब्रह्मानंद इंटर कालेज, गढ़ी नगला में दोपहर का भोजन नहीं बन रहा है। बीएसए भगवत पटेल ने स्कूलों से इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। इन्हें नियमित भोजन बनवाने की हिदायत दी गई।