फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दूसरा सिलेंडर लें, चूल्हा जरूरी नहीं

दूसरा सिलेंडर लें, चूल्हा जरूरी नहीं

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी से खुलासा हुआ है कि साबुन, भुजिया, बिस्कुट और चाय की पत्ती ही नहीं नए कनेक्शन लेने पर चूल्हा तक लेने की बाध्यता भी इंडियन ऑयल के प्राविधान में नहीं है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि जनता अपनी कोई भी समस्या उसे बता सकती है।
विज्ञापन

मालूम हो कि फर्रुखाबाद में सभी क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को काफी लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। एक तो उन्हें गैस समस से आपूर्ति नहीं हो रही है, कालाबाजारी में कर्मचारियों की सांठगांठ है। कुछ एजेंसियों में कनेक्शन की डिलेवरी लेते समय अन्य सामग्री जैसे साबुन, भुजिया, रबड़, बिस्कुट और चाय की पत्ती खरीदने की बाध्यता रख दी गई है तो नए कनेक्शन के साथ गैस चूल्हा लेने की बाध्यता तो लगभग सभी एजेंसियों में है। इन सभी समस्याओं से गैस उपभोक्ता काफी आजिज हो गए हैं। अधिकांश एजेंसियों में सूचना बोर्ड नहीं लगे हैं जिन पर नए कनेक्शन प्राप्त करने के नियम, उचित मूल्य, शिकायत के लिए दूरभाष नंबर, दूसरा सिलेंडर जारी करने की निर्धारित अवधि, समय और मूल्य लिखे जाएं जिससे कि उपभोक्ताओं की सहूलियत हो सके। गणेश प्रसाद स्ट्रीट सिविल अस्पताल लिंजीगंज रोड निवासी मो.आसिफ खां ने जनसूचना अधिकार के तहत जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र देकर मांगी। जिस पर उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन लि. को इस पत्र से अवगत कराया। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लि. के मुख्य सूचना पद्धति प्रबंधक एस एल रहुरिया ने महाप्रबंधक की ओर से आसिफ खां के सभी प्रश्नों का बिंदुवार जवाब दिया। जिसमें बताया गया है कि वितरक के शोरूम में स्टॉक बोर्ड, रिफील मूल्य सूचना, फील्ड अधिकारी और ग्राहक सेवा कक्ष की जानकारी प्रदर्शित होनी चाहिए। नए कनेक्शन प्राप्त करने से संबंधित जानकारी वितरक के शो रूम पर प्रदर्शित होनी चाहिए। गैस के अलावा कोई अन्य सामग्री बेचने का इंडियन ऑयल में कोई प्राविधान नहीं है। नए कनेक्शन के समय चूल्हा खरीदना भी अनिवार्य नहीं है। डीबीसी कनेक्शन खुले हैं और इसके लिए ग्राहक को 1250 रुपए सिक्योरिटी डिपाजिट, 14.2 किलो गैस के पैसे और 30 रूपए प्रशासनिक शुल्क के रूप में देने होते हैं। इंडियन ऑयल ने इस संबंध में यह भी कहा है कि ग्राहक को कोई भी समस्या हो तो वह क्षेत्रीय प्रबंधक के दूरभाष नंबर 0562-2850553 या 2854966 पर संपर्क करके दे सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed