फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बैंक से निकलते ही फौजी से 7000 रुपए लूट लिए

बैंक से निकलते ही फौजी से 7000 रुपए लूट लिए

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंपिल। बैंक आफ इंडिया के पास शुक्रवार को बाइकर्स रिटायर्ड फौजी से सात हजार रुपए से भरा थैला लूटकर भाग गए। घटनास्थल से दस कदम की दूरी पर बैंक ड्यूटी कर रहे सिपाहियों को मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। घेरेबंदी के बाद भी लुटेरों का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन

ग्राम लोधीपुर निवासी दौलतशेर रिटायर्ड फौजी हैं। दौलतशेर ने बताया आज दोपहर बारह बजे कंपिल की बैंक आफ इंडिया से उन्होंने पेंशन के सात हजार रूपए निकाल कर थैले में रखे। बैंक से निकलकर दस कदम की दूरी पर रखे चाय के खोखे पर जाकर बैठ गए। थैला बगल में रखा था। एक युवक पहले से ही वहां बैठा था। इसी बीच एक बाइक वहां आकर रुकी। पास बैठा युवक थैला उठाकर बाइक की ओर भागा। यह देखकर वह थैला लूटने वाले बदमाश से भिड़ गया। विकलांग होने के कारण चाय विक्रेता राजेंद्र भी लुटेरों का कुछ नहीं कर सका। लुटेरों को कायमगंज की ओर भागता देख उसने शोर मचा दिया। बैंक ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने घटना की सूचना मोबाइल से थानाध्यक्ष सुरेंद्र सागर को दी। कायमगंज पुलिस ने सीपी तिराहे के पास लुटेरों की घेराबंदी की। बाइकर्स का पीछा किया। पर उनका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने बैंक के अंदर व आसपास जांच की। दौलतशेर ने पुलिस को बताया कि थैले में सात हजार रूपए के अलावा बैंक पासबुक व अन्य अभिलेख थे। बैंक प्रबंधक नेकराम ने कहा कि वे उनके खाते को अभी सीज किए दे रहे हैं ताकि कोई जालसाजी न हो सके। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सागर ने बताया कि दौलतशेर खोखे पर चाय पी रहे थे। इस दौरान उनके वहां से हटने से बैंच पर रखा उनका थैला कोई व्यक्ति उठा ले गया। इस तरह यह मामला लूट का नहीं बनता है। घटना के संबंध में दौलतशेर की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ धारा 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed