फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मेडिकल कालेज के अध्यक्ष पर दर्ज होगी रिपोर्ट

मेडिकल कालेज के अध्यक्ष पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Sat, 18 Jan 2014 05:48 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 18 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रामा मेडिकल कॉलेज रिसर्च सेंटर कानपुर के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखने का आदेश शहर कोतवाल को दिया है। इसमें सेंटर पर लगे सुरक्षाकर्मियों का मानदेय हड़पने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

पूर्वा सैनिक सिक्योरिटी सर्विस के निदेशक भानू प्रताप सिंह भदौरिया ने कानपुर नगर के थाना मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज रिसर्च सेंटर के चेयरमैन बीएस कुशवाहा, वाइस चेयरमैन सूरज कुशवाहा, हास्पिटल प्रभारी प्रभात चौहान, सिक्योरिटी प्रभारी अजय चौहान व एचआर प्रभारी शोभा नायर के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। इसमें कहा कि कॉलेज के चेयरमैन की मांग पर संस्था से सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए गए। एक दिसंबर 2012 को हुए अनुबंध के तहत 5600 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर 40 सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गए। शर्तों के तहत गार्डों को हटाए जाने से पहले सिक्योरिटी संस्था को सूचना देनी थी, लेकिन बिना किसी सूचना के एक जुलाई 2013 को गार्डों को हटा दिया गया। गार्डों के मानदेय का 53000 रुपये सेंटर पर बकाया है। सिक्योरिटी सर्विस ने भर्ती के दौरान शर्तों के तहत गार्डों को एक दिसंबर 2013 तक का मानदेय करीब 15 लाख भुगतान किया। सुनवाई के बाद सीजेएम ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। साथ ही यह भी कहा कि विवेचना कोर्ट में दाखिल करें।
विज्ञापन



पूर्वा सैनिक सिक्योरिटी सर्विस ने गार्डों की तैनाती के दौरान शर्तें पूरी नहीं कीं। उनकी तैनाती के दौरान मेडिकल कालेज में 13 बार चोरी हुईं। एक बार एक साथ 52 पंखे चोरी हुए। सीमेंट की बोरियों से लेकर अन्य सामान चोरी हुआ। इसीलिए उन्हें हटाया गया था। सिक्योरिटी सर्विस के निदेशक गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएस कुशवाहा, चेयरमैन, रामा ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed