{"_id":"34-164492","slug":"Farrukhabad-164492-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में सड़क निर्माण पूरा कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में सड़क निर्माण पूरा कराएं
Farrukhabad
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। मानक की धज्जियां उड़ा सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार को एसडीएम ने आडे़ हाथों ले मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग कर सात दिन में सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। जेई ने भी माना कि निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया जा रहा है।
बता दें कि नगर के श्यामा गेट से सूर्या नर्सिंग होम तक सड़क का निर्माण पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि द्वारा पिछले दिनों शुरू कराया गया था। सभासद दीपक शुक्ला ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। लोगों ने इस मामले में एसडीएम से शिकायत की। इस पर शुक्रवार को एसडीएम प्रहलाद सिंह ने ईओ पीके श्रीवास्तव और जेई धर्मेंद्र के साथ सड़क का निरीक्षण किया। जेई ने बताया कि स्टीमेट के अनुसार सड़क पर गिट्टी को बालू और सीमेंट में मिलाकर बेस बनाने के बाद एक इंच बालू की लेयर बिछाकर सीमेंट की ईंट बिछाने और नाली के किनारों पर लगी ईंटों पर दो इंच मोटी सीसी लगवाने की जानकारी दी। लेकिन मौके पर स्टीमेट के अनुसार कोई भी काम न होने पर जेई ने भी नाराजगी जताई। एसडीएम ने ठेकेदार को आडे़ हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई और सात दिन में स्टीमेट के अनुसार सड़क निर्माण कराने की चेतावनी दी। मोहल्ले के लोगाें ने एसडीएम केा अधूरे सड़क निर्माण से हो रही असुविधा से अवगत कराया। जेई ने सभासदों को भरोसा दिया कि सड़क का निर्माण कराया जाएगा और स्टीमेट और मानक के अनुरूप काम होगा।