फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो पक्षों में चले लाठी डंडे, चार घायल

दो पक्षों में चले लाठी डंडे, चार घायल

Sun, 22 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 22 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बीते दिन हुए झगड़े की रंजिश में दो पक्षों के बीच शनिवार को दोबारा विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठीडंडे चले। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी बबलू ने मोहल्ले के ही दिनेश से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। कुछ लोगों ने मामला जैसे-तैसे शांत कराया। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी। इसी रंजिश के चलते शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए और विवाद शुरू हो गया। मामले बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले। इस घटना में एक पक्ष से दिनेश कुमार, छेदालाल तथा दूसरे पक्ष से मुवीन और बबलू घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।
विज्ञापन

एसडीओ से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद। अधिशासी अभियंता कार्यालय में बिजली का मीटर लगवाने को लेकर एसडीओ के साथ हुई मारपीट में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित विद्युत वितरण निगम के खंड कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर तीन युवक बाइकों पर सवार होकर जा पहुंचे। यहां पर मौजूद एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने जमा बिजली बिल की रसीद मांगी। इसको लेकर एसडीओ और युवकों में विवाद हो गया। युवकों ने एसडीओ के साथ मारपीट कर दी। यह देखकर बिजली घर के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मोहल्ला नगलादीना के तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed