फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर नुमाइंदे नदारद

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर नुमाइंदे नदारद

Thu, 19 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 19 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। यहां कोई भी जनप्रतिनिधि शिरकत करने नहीं पहुंचा। इसका अल्पसंख्यकाें को मलाल भी रहा। मुस्लिम समुदाय के अलावा दूसरे अल्पसंख्यक तबके से कोई भी आयोजन में नहीं पहुंचा। यहां कब्रिस्तानाें को बचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

दिलदार हुसैन ने कहा कि प्रशासन कब्जे की जद में आए कब्रिस्तानाें को बचाने के लिए कार्रवाई करे। मुख्तयार अहमद ने कहा कि नए राशन कार्ड के लिए चले अभियान में अल्पसंख्यक बस्तियों में प्रपत्र ही नहीं बांटे गए। छात्रवृत्ति के लिए नया खाता खुलवाने में बैंक शाखाएं 500 रुपये ले रही हैं। इससे लोग मुश्किल में हैं। आबिद मंसूरी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगाें व प्रशासन के अधिकारियाें की कमेटी बनाई जाए। वक्फ संपत्तियाें से कब्जे हटवाने की प्रभावी कार्रवाई हो। अनीस अहमद ने भी वक्फ की संपत्तियाें से कब्जे हटवाने का मामला रखा। तौफीक खां एडवोकेट ने जरदोजी को हैंडीक्राफ्ट के दायरे में लाने की मांग की। उन्हाेंने कहा कि मुस्लिम नौजवानाें के लिए पुलिस व सेना में भर्ती के लिए कैंपों का आयोजन किया जाए। आदिल कामरान एडवोकेट ने विकास भवन में पेंशनराें के लिए अलग काउंटर का सुझाव दिया।
विज्ञापन

पीडब्लूडी एक्सईएन से अल्पसंख्यकाें के लिए योजनाओं की बाबत पूछा गया। इस पर उन्हाेंने कहा कि महकमे में वर्ग विशेष के लिए क ोई योजना नहीं है। इस पर जियाउद्दीन ने उन्हें शासनादेश की कॉपी दिखाते हुए जवाब मांगा। डीएम पवन कु मार ने कहा कि समस्याआें का निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान डा. ओमपाल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, मोहसिन खां, अताउल हक,असलम मंसूरी, यूनुस अंसारी, रजत क्रांतिकारी ने भी संबोधन किया। इस दौरान सीडीओ डा. एससी श्रीवास्तव, एडीएम आलोक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, सीएमओ डा. राकेश कु मार, लवी मिश्रा, एके सचान, डा. पुष्प कुमार, भगवत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed