{"_id":"34-106498","slug":"Farrukhabad-106498-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी से बाइक टकराई, शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी से बाइक टकराई, शिक्षिका की मौत
Farrukhabad
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार बाइक के सेंट्रल जेल के पास बकरे से टकरा जाने पर पति के साथ स्कूल से लौट रही शिक्षिका गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को लोहिया अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी हरीराम प्रजापति की 54 वर्षीय पत्नी मालती देवी जहानगंज थाना के गांव पतौंजा में स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की शाम पति के साथ मालती स्कूल से लौट रही थी। जब हरीराम सेंट्रल जेल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर बकरियां आ गई। जिसकी चपेट में बाइक आ गई। इससे पीछे बैठी महिला उछल कर नीचे गिर पड़ी। सिर में अधिक चोट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को लोहिया अस्पताल में लाया गया। जहां मौजूद डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक महिला वहां से जा चुकी थी। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी विग्गन सिंह यादव ने बताया कि बकरी के बाइक टकरा गई। जिसमें महिला गिर कर घायल हो गई थी।