{"_id":"5f81ad898ebc3e9beb593c75","slug":"27-infected-including-four-health-workers-farrukhabad-news-knp5875777180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्वास्थ्य कर्मी, सेंट्रल जेल के तीन कैदी सहित 27 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्वास्थ्य कर्मी, सेंट्रल जेल के तीन कैदी सहित 27 संक्रमित
विज्ञापन
चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत 27 संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 27 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें चार स्वास्थ्य कर्मी, सेंट्रल जेल के तीन कैदी भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 3491 हो गई है। इनमें 2692 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी। अभी जिले में 754 केस एक्टिव हैं।
फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में संक्रमण का कहर जारी है। यहां तीन और कैदी संक्रमित पाए गए। वहीं नवाबगंज सीएचसी पर तैनात एनएचएम के बीपीएम, बीसीपीएम, एएनएम व नेत्र परीक्षण अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
इसके अलावा फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैयालेन निवासी 94 वर्षीय वृद्ध, बेवर रोड नलकूप कालोनी निवासी युवक, नौलक्खा निवासी युवक, मोहल्ला गढ़ी नवाब निवासी युवक, बड़ी बरौन निवासी युवक, निनौआ निवासी अधेड़, आवास विकास निवासी अधेड़, सर्वोदय नगर निवासी युवक, भाऊटोला निवासी वृद्ध, मोहल्ला छावनी निवासी युवक व वृद्ध, क्रिश्चियन कालेज निकट निवासी अधेड़ संक्रमित पाए गए। वहीं गांव शेराखार निवासी युवक, कमालगंज के गांधीनगर निवासी युवक, माडलशंकरपुर निवासी अधेड़, राजेपुर के रूलापुर निवासी वृद्ध भी महामारी की चपेट में हैं।