{"_id":"68e95578bb2d9938ca037577","slug":"24389-voters-are-duplicates-and-the-process-of-removing-their-names-has-begun-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131175-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 24389 मतदाता डुप्लीकेट, नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 24389 मतदाता डुप्लीकेट, नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू
Sat, 11 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निर्वाचन आयोग से भेजी गई सूची के सत्यापन के दौरान जनपद में 24389 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 14.36 प्रतिशत वोटर डुप्लीकेट मिले।
अब इनके नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया। मतदाता सूची सही कराने के लिए निर्वाचन आयोग से जिले को दो लाख आठ हजार 442 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई थी। इसमें तहसील सदर के 98975, कायमगंज के 79798 व तहसील अमृतपुर के 29669 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल थे।
30 सितंबर तक सत्यापन पूरा करने के आदेश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ की ड्यूटी लगाकर सत्यापन कराया। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 14.36 प्रतिशत मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट पाए गए। जबकि तहसील सदर में 12.80 प्रतिशत व कायमगंज में 10.32 प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाता मिले। तहसील सदर में 12670, कायमगंज में 8239 व तहसील अमृतपुर में 3480 नाम डुप्लीकेट होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीएलओ के सत्यापन में कुल 24389 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। नियमानुसार प्रक्रिया के तहत उनका मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक संभावित डुप्लीकेट सत्यापित मतदाता
मोहम्मदाबाद 35610 4454
कमालगंज 40831 5403
बढ़पुर 22534 2813
कायमगंज 30856 3250
शमसाबाद 30521 2790
नवाबगंज 18421 2199
अमृतपुर 29669 3480