फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पहली बार सखी बूथों पर होगा मतदान

पहली बार सखी बूथों पर होगा मतदान

Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पहली बार सखी बूथों पर होगा मतदान
फर्रुखाबाद। चुनाव आयोग ने पहली बार सखी बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं। इन बूथों पर महिलाओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी कार्मिक भी महिलाएं ही होंगी। पहली बार किसी बूथ पर महिला पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही नेताओं और अधिकारियों की चहल पहल बढ़ गई है। चुनाव आयोग भी आए दिन नए दिशा निर्देश जारी करता है। इसी के चलते चुनाव आयोग ने इस बार सखी बूथ बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। इन बूथों पर महिलाओं को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक आदि सब महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव की तरह सभी विधानसभाओं में आदर्श बूथ भी बनाए जाएंगे। इन बूथों को अच्छे से डेकोरेट किया जाएगा। साथ ही मतदाताओं के बैठने पानी आदि का उचित प्रबंध किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन सखी व आदर्श बूथ के चिन्हिकरण का काम करवा रहा है।
विज्ञापन


पहली बार पीठासीन अधिकारी होंगी महिलाएं
आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार महिला कर्मचारियों को पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अब तक महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम मतदान अधिकारी या द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया जाता था। यह पहली बार है जब महिलाएं पीठासीन अधिकारी की कुर्सी पर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
उप जिलानिर्वाचन अधिकारी एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार महिलाओं को पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। सखी बूथ व आदर्श बूथ की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही सभी को चिह्नित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed