फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   18 e-rickshaw seas running on the roads without registration

बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहे 18 ई-रिक्शा सीज

Thu, 07 Jan 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
18 e-rickshaw seas running on the roads without registration
कायमगंज कोतवाली में खड़े पकड़े गए ई-रिक्शे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। सड़कों पर बिना रजिस्ट्रेशन फर्राटा भर रहे ई-रिक्शा को पकड़ने के लिए एसडीएम सुनील कुमार व यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने धरपकड़ अभियान चलाया। उन्होंने टीपी चौराहा, पुल गालिब तिराहा पर खड़े होकर बिना रजिस्ट्रेशन वाले 18 ई-रिक्शा पकड़े। और सभी ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया है।

नगर में खुलेआम बिना रजिस्ट्रेशन ई-रिक्शा से आएदिन हर चौराहे तिराहे पर जाम लगता हैं। कुछ ई-रिक्शा तो नाबालिग ही चलाते फिरते हैं। ऐसे में कोई दुर्घटना होने पर पुलिस के समक्ष कार्रवाई करने में समस्या आती है। परिवहन विभाग के नियमानुसार अब अन्य वाहनों की तरह ई-रिक्शा का भी पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए चालक को प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी लेना जरूरी है। पंजीकरण का शुल्क निर्धारित सवारी क्षमता के अनुसार लगता है। यात्री कर अधिकारी के मुताबिक जिले में अभी तक 600 ई-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। देखा जाए तो सिर्फ कायमगंज में ही इससे ज्यादा ई-रिक्शा सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। गुरुवार को एसडीएम व यात्री कर अधिकारी ने बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा पकड़ने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने हर तिराहे चौराहे पर बिना रजिस्ट्रेशन के 18 ई-रिक्शा पकड़कर कोतवाली भेज दिए। बाद में उन्हें सीज कर दिया गया। इस दौरान तमाम ई-रिक्शा चालक उन्हें छुड़ाने की जुगत में कोतवाली में डटे रहे, लेकिन किसी को कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed