फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सीडीओ के आदेश पर सचिवों की मनमानी भारी

सीडीओ के आदेश पर सचिवों की मनमानी भारी

Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ के आदेश पर सचिवों की मनमानी भारी
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस लाइन सर्वे से छूटे ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए दो माह पूर्व ग्राम पंचायतों में धनराशि भेजी गई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा के दौरान 15 मार्च तक शौचालय निर्माण पूर्ण कराकर ऑनलाइन फोटो अपलोड करने का अल्टीमेटम दिया था। प्रधानों की जुगलबंदी के चलते सीडीओ के आदेश पर सचिवों की मनमानी भारी है। अब तक 5344 शौचालयों का निर्माण न होने से फोटो अपलोडिंग नहीं की गई।
विज्ञापन


सरकार खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय का निर्माण करा रही है। इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को 12000 रुपये दिए जाते हैं। बेस लाइन सर्वे से छूटे 20346 पात्र ग्रामीणों का चयन किया गया था। इनमें जनवरी व फरवरी में सभी ब्लाकों की करीब 300 ग्राम पंचायतों में 11243 शौचालयों की धनराशि भेजी गई थी। आदेश थे कि ग्राम पंचायत सचिव एक सप्ताह के अंदर शौचालय निर्माण कराने के साथ ऑनलाइन फोटो अपलोड करें।
विज्ञापन


गत दिनों मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने प्रगति रिपोर्ट धीमी मिलने पर 15 मार्च तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराकर फोटो अपलोड न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही शून्य प्रगति पर दो सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। हालांकि आदेश के 10 दिन बाद भी 48 फीसदी शौचालयों के फोटो अपलोड नहीं किए गए। इनमें सात ग्राम पंचायतें तो ऐसी हैं जिनमें 195 शौचालयों की धनराशि पहुंचने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका। खास बात तो यह है कि शौचालय की धनराशि लाभार्थी के खाते में न भेजकर ठेके पर निर्माण कराया जाता है। उसमें भी मनमानी का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीपीआरओ किरन वर्मा ने बताया कि शौचालय निर्माण व ऑनलाइन फोटो अपलोडिंग की प्रगति रिपोर्ट वह सीडीओ को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed