{"_id":"6449888879208a1b20086844","slug":"164-nominations-of-president-and-1005-nominations-of-members-are-valid-farrukhabad-news-c-12-1-202312-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अध्यक्ष के 164 व सभासद के 1005 नामांकन वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अध्यक्ष के 164 व सभासद के 1005 नामांकन वैध
Thu, 27 Apr 2023 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के सभी नौ निकाय क्षेत्रों से अध्यक्ष व सभासद पद पर चुनाव लड़ने के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद अध्यक्ष पद के दलीय व निर्दलीय सहित 164 व सभासद के 1005 नामांकन पत्र वैध पाए गए। 27 अप्रैल को नामांकन वापसी के साथ निकाय क्षेत्रों से प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाएगी।
जनपद के नौ निकाय क्षेत्रों में अध्यक्ष व 170 वार्ड से सभासद पद पर चुनाव लड़ने के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चली। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में अध्यक्ष के 12 और सभासद के 320 नामांकन, कायमगंज में अध्यक्ष पद के 14 एवं सभासद के 109 नामांकन वैध पाए गए। नगर पंचायत कमालगंज से अध्यक्ष के छह, सभासद के 48, मोहम्मदाबाद से अध्यक्ष के 20 व सभासद के 59, संकिसा बसंतपुर से अध्यक्ष के 21 व सभासद के 92, खिमसेपुर से अध्यक्ष के 21 व सभासद के 58, कंपिल से अध्यक्ष के 15 व सभासद के 63, शमसाबाद से अध्यक्ष के 18 व सभासद के 126 व नवाबगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के 37 व सभासद के 140 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अब जिन प्रत्याशियों को चुनाव नहीं लड़ना है और नाम वापस लेने चाहते हैं, तो उनके लिए 27 अप्रैल को तिथि तय की गई है। चुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में हैं। इसकी अंतिम सूची 27 अप्रैल को ही तय हो जाएगी।