फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दो विभागों की लड़ाई में फैल रहीं बीमारियां

दो विभागों की लड़ाई में फैल रहीं बीमारियां

Sat, 15 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
दो विभागों की लड़ाई में फैल रहीं बीमारियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो विभागों की लड़ाई में गांवों में बीमारियां फैल रहीं हैं। यही कारण है कि अब तक जिले में करीब दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिला अस्पताल हो या सीएचसी सभी में मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों, खुजली आदि से पीड़ित लोगों की भीड़ है। लोहिया अस्पताल की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन करीब 1500 से ज्यादा मरीज आते हैं। चिकित्सकों की मानें तो पचास प्रतिशत से ज्यादा मरीज ओपीडी में बुखार व मलेरिया आदि के होते हैं। इसके अलावा जनपद की सीएचसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर सीएचसी में ओपीडी दो सौ से तीन सौ के करीब जा रही है। जिन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जा रही है, वहां डीडीटी व अन्य छिड़काव नहीं होने की बात सामने आ रही है। साथ ही गंदगी व जलभराव के मुद्दे भी निकल कर आते हैं।
विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जहां भी बुखार पीड़ित मिलते हैं। उन घरों के आसपास हम फॉगिंग करवा देते हैं। पूरे गांव की फॉगिंग का जिम्मा पंचायती राज विभाग का है। वहीं, पंचायती राज विभाग चाहता है कि फॉगिंग स्वास्थ्य विभाग करा दे। दोनों में से कोई भी विभाग काम कराने की नहीं सोच रहा। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed