{"_id":"5c34a64dbdec225719190ba3","slug":"101546954317-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर रिहाई को 345 कैदियों की सूची गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर रिहाई को 345 कैदियों की सूची गई
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन ने गणतंत्र दिवस पर जेल से कुछ कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। इसके लिए कैदियों की सूची भी बना कर लखनऊ भेज दी गई है। जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी। जितने कैदियों की रिहाई पर वहां से मुहर लगेगी, उन्हें 26 जनवरी को रिहा किया जाएगा।
जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या है। इससे भी दिक्कतें आ रही हैं। इसी को देखते हुए शासन ने इस बार जेल से कैदियों को रिहा करने की रणनीति बनाई है। इसके तहत 80 साल की उम्र पार कर चुके कैदी, किसी खतरनाक बीमारी से ग्रसित कैदी या कुछ ऐसे कैदी जो अब इस हालत में न हो कि बाहर जाकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकें। ऐसे कैदियों को 26 जनवरी को रिहा किया जाएगा। जेल प्रशासन ने इसकी सूची बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेज दी है। इसमें करीब 345 कैदियों के नाम शामिल हैं। मुख्यालय से अंतिम सूची पर मुहर लगने के बाद कैदियों को 26 जनवरी को रिहा किया जाएगा।
डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कैदियों की सूची बना कर भेज दी गई है। मुख्यालय से जितने कैदियों के नाम पर मुहर लगेगी उन्हें गणतंत्र दिवस पर रिहा कर दिया जाएगा।