फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fake degree and 104 teachers

फर्जी डिग्री के सहारे पढ़ाते पकड़े गए शिक्षक

Tue, 17 Dec 2013 10:30 PM IST
अमर उजाला, जौनपुर।
अमर उजाला, जौनपुर। Updated Tue, 17 Dec 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
fake degree and 104 teachers

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में नेट की फर्जी डिग्री के सहारे 104 शिक्षक नौकरी करते पाए गए हैं। इन सभी का एप्रूवल निरस्त कर दिया गया है। जिन कालेजों से ये शिक्षक संबद्ध हैं, उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन


यह मुद्दा विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में जोरशोर से उठा। यही नहीं, बैठक में महिला सेल नियमावली बनाने के लिए कमेटी का गठन करने के अलावा विभिन्न संकायों में तैनात चार शिक्षकों का अवकाश बढ़ाने पर भी सहमति जताई गई।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सुंदरलाल की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में सर्वप्रथम यूजीसी से आए नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) संबंधी पत्र पर विचार किया गया। पत्र में बताया गया है कि शिक्षा शास्त्र और गृह विज्ञान में 104 शिक्षक फर्जी नेट प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों का एप्रूवल निरस्त करने के साथ ही जिस कालेज में ये शिक्षक संबद्ध हैं उन्हें नोटिस जारी किया गया। बैठक में प्रवक्ता सचिन अग्रवाल, डा. सुभोजीत बनर्जी, डा. एसके त्रिपाठी और मुराद अली का अवकाश बढ़ाने पर सहमति जताई गई।

परिचर लालजी यादव के वेतन भुगतान के संबंध में एक माह के अंदर डिटेल बनाकर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डा. मनोज मिश्र के सेवा विस्तार के लिए शासन को पत्र भेजा गया, जबकि डाटा इंट्री आपरेटर अंजू लता की सेवा समाप्त करने पर सहमति जताई गई।


बैठक में विश्वविद्यालय में गठित महिला सेल नियमावली तैयार करने के लिए डा.पीसी विश्वकर्मा, डा.वंदना दुबे और डा. वंदना राय की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इसके अलावा आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के चार वादों की पैरवी के लिए अधिवक्ता उदयभान पांडेय को नामित किए जाने संबंधी सूचना कार्य परिषद को दी गई। विद्या परिषद की ओर से 27 सितंबर एवं 25 अक्तूबर को लिए गए निर्णयों पर भी विचार किया गया। बैठक में डा. मनोज सिंह, डा. मानस पांडेय, डा. अनिल प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed