फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीडीओ व दरोगा कोर्ट में तलब

बीडीओ व दरोगा कोर्ट में तलब

Thu, 17 Jan 2019 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ व दरोगा कोर्ट में तलब
बीडीओ व दरोगा कोर्ट में तलब
विज्ञापन

अयोध्या। अधिवक्ता को सरेराह अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में खंड विकास अधिकारी व दरोगा को विचारण के लिए तलब किया गया है। यह आदेश सीजेएम वरुण मोहित निगम की अदालत से हुआ है।

पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी अधिवक्ता अजय कुमार वर्मा ग्राम प्रधान भी हैं। उनके भाई राजेश कुमार वर्मा की एक जांच चल रही थी। आरोप है कि 26 अगस्त 2018 को वह अपनी पुत्री से मिलने नवोदय विद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन


पूराकलंदर तिराहे के पास उन्हें पूरा बाजार के खंड विकास अधिकारी जनार्दन व पूरा कलंदर थाने के एसआई राजेश कुमार भारती मिले। अधिवक्ता ने अपने भाई की जांच के संबंध में पूछा तो दोनों भड़क गए और एसआई ने कहा कि तुम्हारी प्रधानी भुलवा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा तुम ने फिर पूछताछ की तो तुम्हें रोड एक्सीडेंट दिखा कर जान से खत्म करा देंगे। इस घटना को मौके पर कई लोगों ने देखा। इसकी रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर अधिवक्ता अजय वर्मा ने अदालत में इस्तगासा दायर करके दोनों को तलब करके दंडित करने की मांग की।


कोर्ट ने परिवादी और गवाहों के बयान व बहस के बाद दोनों को प्रथम दृष्टया अपमानित करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी पाते हुए बीडियो और दरोगा को विचारण लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed