फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   excavation for gold in fort

खोजने चले स्वर्ण भंडार, पर क्या निकला?

Wed, 23 Oct 2013 02:33 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 23 Oct 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
excavation for gold in fort

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में राव राम बक्स सिंह के किले की खुदाई में पांचवें दिन लोहे की एक कील, हड्डी के टुकड़े और मिट्टी के टूटे-फूटे बर्तन मिले।

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग की टीम ने मजदूरों की मदद से 42 सेंटीमीटर खुदाई की। पांच दिनों में अब तक 1.92 मीटर खुदाई हो चुकी है। बुधवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण एएसआई की टीम खुदाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


खुदाई में 18 अक्तूबर से पांच वर्ग मीटर के दायरे में शुरू खुदाई के पहले दिन कंक्रीट के टुकड़े और मिट्टी के अलावा कुछ नहीं मिला। दूसरे दिन एक मीटर चौड़ी पुरानी दीवार दिखी तो टीम सावधान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, फतेहपुर, कानपुर में भी हैं सोने के खजाने!

मंगलवार की शाम एसडीएम बीघापुर विजय शंकर दुबे ने बताया कि अब तक 1.92 मीटर खुदाई हो चुकी है। मंगलवार को 42 सेंटीमीटर खुदाई हुई। खुदाई के दौरान मिट्टी के टूटे बर्तन और लोहे की एक कील मिली है।


सूत्रों का कहना है कि खुदाई में हड्डी के कुछ टुकड़े भी मिले हैं लेकिन एएसआई टीम इन टुकड़ों के बारे में कुछ बता नहीं रही है।

पढ़ें, उन्नाव में बीमा वालों के हाथ लगा असली 'खजाना'

इधर, किला परिसर की सुरक्षा पांचवें दिन भी काफी चाक-चौबंद रही। बाबू जी का शिवाला के पीछे से भी बैरीकेडिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को भी एएसआई की टीम ने किला परिसर का नक्शा बनाना जारी रखा।

नक्शा बनाने में टीम की 10 अतिरिक्त मजदूर मदद कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पहले ही किले को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा कर दी है। राव राम बक्स सिंह की मूर्ति लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed