फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Young man murdered by strangulation with a towel

Etawah News: युवक की गमछे से गला कसकर हत्या

Wed, 17 Jan 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by strangulation with a towel
फोटो संख्या 11 अभिषेक की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो संख्या 12 घटनास्थल पर थाना प्रभारी से जानकारी लेते एसएसपी संजय कुमार वर्मा। संवाद



घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल और गिलास मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर (इटावा)। युवक की गमछा से गला कसकर हत्या कर शव सैफई मार्ग पर फेंक दिया गया। घटनास्थल पर शराब की खाली बोतल, गिलास और पॉलिथीन में काले पाउडर जैसा पदार्थ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने किसी पहचान वाले पर हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
क्षेत्र के गांव परसौआ निवासी अभिषेक उर्फ करू (45) पुत्र गिरिजा शंकर जसवंतनगर के एक धान मिल में पल्लेदारी करता था। मंगलवार सुबह छह बजे साइकिल पर सवार होकर घर से मिल के लिए निकला था।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े आठ बजे मृतक की पत्नी नीतू ने अपने पति को फोन लगाया तब उसने बताया था कि वह गांव के पास आ गया है, कुछ ही देर में वह घर पर पहुंच जाएगा। बुधवार सुबह घर नहीं पहुंचने पर अभिषेक के पिता ने मिल में पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि वह शाम के समय ही चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गांव से 500 मीटर दूरी पर स्थित गोशाला के पास ग्रामीणों ने बुधवार सुबह एक शव पड़ा देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ अतुल प्रधान व थाना प्रभारी कपिल दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल की।
फोरेंसिक टीम ने मौके से खाली शराब की बोतल, दो गिलास व काला पाउडर कब्जे में लिया। मृतक इकलौता पुत्र था, उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर पहुंचे एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एसएसपी ने संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर शराब की बोतल व गिलास मिलने से आशंका है कि किसी पहचान वाले व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की सही जानकारी मिलेगी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed